पहलवानों के आंदोलन को लोक जन समाज पार्टी (भारत) का समर्थन- सतीश कुमार चतुर्वेदी

पहलवानों के आंदोलन को लोक जन समाज पार्टी (भारत) का समर्थन- सतीश कुमार चतुर्वेदी

पहलवानों के आंदोलन को लोक जन समाज पार्टी (भारत) का समर्थन- सतीश कुमार चतुर्वेदी
पहलवानों के साथ बदसलूकी करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग
आई एन न्यूज लखनऊ डेस्क:

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह द्वारा महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के खिलाफ दिल्ली में लंबे समय से चल रहे धरने के समर्थन में लोक जन समाज पार्टी (भारत) के आवाहन पर पार्टी के पदाधिकारियो ने प्रदर्शन करने के लिए रणनिति बनाते हुए समय तय किया है।
इस सिलसिले में एक बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार चतुर्वेदी ने यह कहा कि अगर पच्चीस मई तक बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पार्टी पदाधिकारियों के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इसी क्रम में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चतुर्वेदी ने कहा कि विदेशों में देश के लिए पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली महिला खिलाड़ियों के साथ की गई बदसलूकी निंदनीय वे जघन्य अपराध है। दूसरी ओर” बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” का नारा देने वाले मोदी सरकार, देश की बेटियों का यौन उत्पीड़न करने वाले कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण को बचा रही है। जबकि उसके खिलाफ रिपोर्ट भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लिखी गई है। सरकार का यह रुख बेहद शर्मनाक है।
लोक जन समाज पार्टी(भारत)के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती जानकी चतुर्वेदी ने कहा कि मोदी सरकार में समाज का कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है । लखीमपुर में आंदोलनकारी किसानों को थार गाड़ी से कुचलने का षड्यंत्रकारी गृह राज्य मंत्री अजय टेनी आज भी मंत्री मंडल में बना हुआ है। इसी प्रकार महिला खिलाड़ियों का उत्पीड़न करने वाले ब्रजभूषण शरण को नही हटाया गया है। उसके खिलाफ पास्को के तहत सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज की गई है। परंतु अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। यह मोदी सरकार के महिला व जनविरोधी चरित्र को उजागर करता है।
उन्होंने पहलवानों के आंदोलन का पुरजोर समर्थन किया। और ब्रजभूषण शरण की गिरफ्तारी की मांग की।
इसी क्रम में प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रत्नेश मिश्र ने कहा कि इस जन विरोधी सरकार के नाकामी का कली दर परत खुल रहा है।और इसके बावजुद सत्ता में बैठे लोग दंभ और अंहकार में चुर है।अपने आप को स्वंय शाबाशी देते हुए अपनी पीठ खुद ही थपथपा रहे हैं।
बैठक में मुख्य रूप से अकबर अली,किरण सिन्हा,उमेश कुमार पाठक, कैलाश कुमार वर्मा,रमेश चंद्र मणि त्रिपाठी,सुनीता देवी,कौशिल्या देवी,रेखा सिंह,रवि पाण्डेय, जगतनारायण, इरसाद अली,इन्साफ अली सुनील कुमार श्रीवास्तव, उमेश कुमार शुक्ल सरदार अर्जुन सिंह, वीरेंद्र लोध,मूलचंद त्यागी,प्रेमवीर सिंह शाक्य, हाजी नासिर खाँ,बच्चू सिंह यादव, सुभाष त्यागी,मोहर सिंह, बुंदु खां, भूपेंद्र सिंह, करण सिंह, जाहिद, रमेशचंद शर्मा, नरबीर सिंह, समरपाल सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे