सोनौली: दिव्य दरबार कार्यक्रम के लिए,व्यापारियों की बैठक, पहुंचे चेयरमैन हबीब खान

सोनौली: दिव्य दरबार कार्यक्रम के लिए,व्यापारियों की बैठक, पहुंचे चेयरमैन हबीब खान

सोनौली: दिव्य दरबार कार्यक्रम के लिए,व्यापारियों की बैठक, पहुंचे चेयरमैन हबीब खान
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
श्री बालाजी धाम हंसी के महंत श्री डॉक्टर दिनेश कुमार जी महाराज का दिव्य दरबार कार्यक्रम के मद्देनजर आज सोनौली कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में जन जागरूकता हेतु
एक बैठक आहूत की गई।
इस बैठक की अध्यक्षता सोनौली नगर पंचायत के चेयरमैन हबीब खान ने किया।
बैठक में सोनौली नगर पंचायत के तमाम गणमान्य नागरिक व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों को संबोधित करते हुए श्री बालाजी धाम हांसी से आए बाबा के सेवक राजीव गुप्ता एवं पंकज कटारिया ने नौतनवा नगर में लगने वाले दिव्य दरबार के संबंध में विस्तार से बताया और दिव्य दरबार की महिमा का वर्णन किया।
सेवक पंकज कटारिया ने व्यापारियों से अपील किया है कि 28, 29 व 30 मई को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज नौतनवा के प्रांगण में दिव्य दरबार लगाया जाएगा जिसमें आप सभी लोग अपने परिवार के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिव्य दरबार में सेवा दे। उन्होंने यह भी कहा कि रविवार प्रातः 9:00 बजे ठाकुरद्वारा मंदिर से डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज तक ध्वजा यात्रा निकाला जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी निभाए।
श्री कटारिया ने भी बताया कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए दिव्य दरबार का आयोजन किया गया है।
इसके पहले आज रविवार से लगातार 7 दिनों तक नौतनवा नगर के विभिन्न स्थानों पर हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया है।
नौतनवां और सोनौली नगर के व्यापारियों सहित आमजन को जागरूक करने के लिए आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से व्यापारी नेता विजय रौनियार, विनोद जायसवाल, जितेंद्र यादव, वकील अहमद, ईशु मद्धेशिया, दुर्गेश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, संजीव जायसवाल सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे