नौतनवा: माता बनैलिया मंदिर में हियुवा ने सीएम का मनाया जन्मदिन

नौतनवा: माता बनैलिया मंदिर में हियुवा ने सीएम का मनाया जन्मदिन

नौतनवा: माता बनैलिया मंदिर में हियुवा ने सीएम का मनाया जन्मदिन
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
गोरखपुर के पीठाधीश्वर तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज का जन्मदिन
आज सोमवार को सिद्ध पीठ माता बनैलिया के स्थान पर पूजा अर्चना कर हिंदू युवा वाहिनी ने मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा तथा बजरंग बाण का पाठ किया गया।
इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हियुवा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे ने कहा कि गोरखपुर के पीठाधीश्वर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने प्रदेश की जनता के हित में तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए कई ऐतिहासिक और सराहनीय कार्य किया है देश को नई दिशा देने के लिए और देश की सुख समृद्धि के लिए योगी आदित्यनाथ जी महाराज कार्य कर रहे हैं। भगवान गुरु गोरखनाथ इनको दीर्घायु बनाएं इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को निरंतर अपने आराध्य देव से कामना करनी चाहिए ।
इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता हरिनारायण सिंह लोधी राधेश्याम गुप्ता सागर विश्वकर्मा जगदीश साहनी विशाल वर्मा अर्जुन वरुण रामविलास भारतीराजू गुप्ता राधेश्याम यादव सुमन साहनी जगदीश साहनी मंगरु साहनी लल्लू साहनी उमेश यादव रविंदर चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे