सोनौली बॉर्डर: नेपाल में आलू, प्याज का भाव छू रहा आसमान,भारतीय सीमा में सन्नाटा

सोनौली बॉर्डर: नेपाल में आलू, प्याज का भाव छू रहा आसमान,भारतीय सीमा में सन्नाटा

सोनौली बॉर्डर: नेपाल में आलू प्याज का भाव छू रहा आसमान, भारतीय सीमा में सन्नाटा
 

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत- नेपाल सोनौली बॉर्डर के दोनों सीमाओं में इस समय सन्नाटा छाया हुआ है। व्यापार पूरी तरह से ठप है। ऐसा नहीं कि भारत नेपाल सीमा सील है। बल्कि आवागमन जारी है। उसके बावजूद भारतीय सीमा के सोनौली कस्बे में स्थित सैकड़ो दुकानों पर सन्नाटा छाया हुआ है। जिसका कारण नेपाल कस्टम है। नेपाल सरकार अपने नागरिकों को चीनी, चाय पत्ती, सर्फ, तेल, गेहूं, चावल, आलू, प्याज जैसे तमाम रोजमर्रा के सामानो को महंगे दामों पर बेचती है। वहीं भारतीय सीमा में उक्त सामान उचित और सस्ते दर पर मिलता है। भारतीय सीमा से जरूरत के सामानों को खरीद कर ले जाने पर नेपाल कस्टम मनमाना कस्टम शुल्क वसूल रहा है।
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में कस्टम विभाग और सरकार की हठधर्मिता के कारण आलू प्याज जैसे आवश्यक सामान आसमान छू रहा है। महंगाई की मार निचले और मध्यम श्रेणी के लोग झेल रहे हैं। हालांकि नेपाल में इसका विरोध शुरू हो गया है लेकिन राष्ट्रवाद का भय दिखाकर विरोध का दमन किया जा रहा है।
इधर भारतीय सीमा सोनौली के व्यापारी काफी आक्रोशित हैं और
खेमे बंदी के शिकार व्यापारी नेपाल सरकार के अर्थ पर गहरी चोट करने की रणनीति बना रहे है। सोनौली के व्यापारी नेता विजय रौनियार और बबलू सिंह व्यापारियों को संगठित कर अलग-अलग इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करने का मन बना लिया है।
फिलहाल सोनौली के व्यापारियों पर संकट के बादल छाए हुए हैं।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे