अनामिका ने यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल हासिल कर जनपद का बढाया मान

अनामिका ने यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल हासिल कर जनपद का बढाया मान

अनामिका ने यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल हासिल कर जनपद का बढाया मान
आई एन न्यूज महाराजगंज डेस्क:
महाराजगंज की बेटी अनामिका द्विवेदी ने एमएससी प्राणि विज्ञान में पूरी यूनिवर्सिटी में अव्वल रहते हुए 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीत कर परिवार और जनपद का नाम रोशन कर दिया।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर में दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह में अनामिका को एमएससी प्राणि विज्ञान में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने पर विश्वविद्यालयक कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह ने स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।अनामिका ने इस कामयाबी के लिए अपने माता-पिता व गुरुजनों को श्रेय दिया। बताते चले कि अनामिका के पिता राजीव द्विवेदी स्थानीय जवाहर लाल नेहरू स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में कार्यरत है।और माता जी ग्रहणी है। अनामिका की उपलब्धि पर लोगो ने प्रसन्नता जताई और शुभकामनाएं दी। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया,जिला संयोजक संजय पांडेय, संजीव शुक्ला, डॉक्टर शांति शरण मिश्रा, डॉक्टर राकेश राय डॉक्टर शांति विजय मिश्रा, डॉक्टर ज्योत्सना ओझा मिश्रा ,विजय पांडेय ने अनामिका को बेहतर प्रदर्शन करने पर शुभकामनाएं दी।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे