पनियरा नगर पंचायत को आधुनिक नगर पंचायत बनाना हमारा लक्ष्य–उमेश जायसवाल,चेयरमैन

पनियरा नगर पंचायत को आधुनिक नगर पंचायत बनाना हमारा लक्ष्य--उमेश जायसवाल,चेयरमैन
पनियरा नगर पंचायत को आधुनिक नगर पंचायत बनाना हमारा लक्ष्य--उमेश जायसवाल,चेयरमैन
देवेंद्र मणि त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी पनियरा
पनियरा नगर पंचायत को आधुनिक नगर पंचायत बनाना हमारा लक्ष्य--उमेश जायसवाल,चेयरमैन
पनियारा का पार्क बना सेल्फी प्वाइंट

पनियरा नगर पंचायत को आधुनिक नगर पंचायत बनाना हमारा लक्ष्य– उमेश जायसवाल, चेयरमैन
आई एन न्यूज़ पनियारा डेस्क:
नवसृजित नगर पंचायत पनियरा पचास करोड़ रुपए से मॉडल शहर बनेगा। नगर पंचायत के 14 वार्ड सड़क नाली से पूरी तरह सुसज्जित हो जाएंगे। जिसके लिए सभी सभासद प्रत्यनशील है और अपने अपने वार्डो से लगभग 50 करोड़ रु० का प्रस्ताव प्रथम बोर्ड की बैठक में दिया है।
उक्त बाते सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश जासवाल ने इंडो नेपाल न्यूज़ से एक खास मुलाकात में बताया कि नगर पंचायत में विकास तो हुआ लेकिन जमीनी स्तर पर काम नहीं हो पाया। हमारा प्रयास पनियरा नगर पंचायत को आधुनिक नगर पंचायत बनाने का। जिसके लिए हमने 15 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन में भेज दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता पनियरा के चौराहे की सुंदरीकरण है। पनियरा में आने वाले लोग एक संदेश लेकर जाएं कि हमारा पनियरा एक सुसज्जित और सुंदर पनियरा बन गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने हैं। नगर को पूरी तरह स्वच्छ और सुंदर बनाना हैं। सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करना है। जिसके लिए हम निरंतर प्रयासरत है।
देवेंद्र मणि त्रिपाठी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत पनियरा ने बताया कि चेयरमैन साहब के प्रयास से नगर में सफाई व्यवस्था बहुत अच्छी है। पनियारा को शहरीकरण बनाने में काफी प्रयास हो रहा है। चौराहे का सुंदरीकरण हम लोगों का प्रमुख लक्ष्य है। नगर पंचायत के लोगों को शाम को शांति से टहलने के लिए पार्क बना हुआ हैं। युवाओं के लिए जिम बना है। वार्डो में सड़कों का जाल बिछा है। एटीएम और नाला बनाए गए हैं। 6 विद्यालय का सुंदरीकरण किया गया है। उसे हाईटेक बनाया गया है। नगर में एक सुंदर पोखरा है। भारत की शान और मान 110 फीट ऊंची ध्वज लहरा रहा है। एमआरएफ सेंटर डंपिंग ग्राउंड दो एकड़ में बन रहा हैं। जहां कभी कुड़े का पहाड़ लगता था आज वहां सुंदर पार्क है। जहां बच्चे अपने माता-पिता के साथ खेलते और टहलते हैं। उन्होंने यह भी कहां की चेयरमैन साहब का प्रयास है कि शीघ्र से शीघ्र पनियारा एक मॉडल शहर बने। जिसके लिए वह पूरी तरह से शासन में लगे हुए हैं।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश। 

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे