जनसंख्या नियंत्रण हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना

जनसंख्या नियंत्रण हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना

जनसंख्या नियंत्रण हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना
आई एन न्यूज महाराजगंज डेस्क: विश्व जनसंख्या दिवस पर आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आशीर्वाद योजना का सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने फीता काटकर व जनसंख्या नियंत्रण के प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह जागरूकता रथ क्षेत्र की जनता को जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर सदर विधायक ने कहा कि देश की इतनी बड़ी जन संख्या की स्वास्थ्य सुरक्षा कायम रखने के लिए विश्व के बड़े समर्थ देश अमेरिका, जापान, रूस, जर्मनी से कहीं अधिक संसाधनों की आवश्यकता भारत को है। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से जनसंख्या स्थिरीकरण के उपाय को हर घर तक पहुंचाने के लिए कमर कस कर प्रयास करने का आह्वान किया। विधायक ने महिलाओं को सगुन किट का वितरण भी किया।
इस अवसर पर चिकित्साधीक्षक डॉक्टर के पी सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्री भागवत सिंह , अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राकेश कुमार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वीर विक्रम ,bcpm लवली वर्मा ,हेमंत चौबे ,मुकेश त्रिपाठी ,सूर्य प्रताप सिंह , आदित्य प्रताप सिंह, जे o यन o पटेल आदि मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे