सोनौली कस्बे से एक ही परिवार की दो नाबालिक लड़कियां गायब, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

सोनौली कस्बे से एक ही परिवार की दो नाबालिक लड़कियां गायब, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

सोनौली कस्बे से एक ही परिवार की दो नाबालिक लड़कियां गायब, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली कस्बे से दो नाबालिग लड़कियां अपने परिजनों को नशीली दवा खिलाकर देर रात गायब हो गयी। दो नाबालिग लड़कियों के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
खबरों के मुताबिक मंगलवार की देर रात को सोनौली कस्बे के एक मोहल्ले से एक ही परिवार की दो लड़कियां अपने परिजनों को रात में नशे की दवा भोजन में खिला कर लापता हो गई। आज बुधवार की सुबह उनके परिजनों को कुछ लोगों ने जगाया तो वह हो उठे और देखा कि दोनों लड़कियां गायब है। आसपास तलाश किया न्हीं मिली तो पुलिस में पहुंची। पुलिस को दो लड़कियों के गायब होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों तरफ अपने मुखवीरों का जाल बिछा दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने पुलिस टीम के साथ लड़कियों की तलाश में जुट गए है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सोनौली अभिषेक सिंह ने कहा कि लड़कियों के गायब होने की सूचना मिली है। शीघ्र ही उन्हें ढूंढ निकाला जायेगा ।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे