सोनौली कस्बे से गायब दोनो लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर ली राहत की सांस

सोनौली कस्बे से गायब दोनो लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर ली राहत की सांस

सोनौली कस्बे से गायब दोनो लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर ली राहत की सांस
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
सोनौली कस्बे के एक मोहल्ले से आज तड़के गायब हुए दो नाबालिक लड़कियों को पुलिस ने बॉर्डर डेवलपमेंट रोड पर टहलते हुए बरामद करने का दावा किया है।
प्रथम सूचना के मुताबिक आदर्श नगर पंचायत सोनौली कस्बे से नबालिग लड़कियां अपने परिजनों को नशीली दवा खिलाकर देर रात गायब हो गयी। दो नाबालिग लड़कियों के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
आज बुधवार की सुबह लड़कियों के परिजन सोनौली थाने पहुंचकर उनके गायब होने की सूचना दी। जिस पर पुलिस सक्रिय हो गयी और सीमावर्ती क्षेत्र में जांच पड़ताल तेज कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को उक्त दोनों लड़कियां बॉर्डर डेवलपमेंट के मार्ग पर टहलते मिली। पुलिस दोनो लड़कियों को अपने साथ थाने लाई और पूरी जानकारी प्राप्त की।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सोनौली अभिषेक सिंह ने बताया कि दोनों लड़कियां स्वेच्छा से अपने किसी परिजन के घर गयी थी। उनके घर वालों को पता नहीं था। बरामद लड़कियों को लड़की के माता और मौसी दोनों की देखरेख में लिखा पढ़ी के साथ उन्हे सुपुर्द कर दिया गया है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे