चेयरमैन पहुंचे घनश्याम नगर, जल निकासी का जाना हाल, किया समाधान
चेयरमैन पहुंचे घनश्याम नगर, जल निकासी का जाना हाल, किया समाधान
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
चेयरमैन नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी आज सुबह नगरपालिका के वार्ड नंबर 07 घनश्याम नगर में पहुंच गए ।
घनश्याम नगर वार्ड के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और तत्काल प्रभाव से उसके निजात की व्यवस्था भी कराई।
आज सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे चेयरमैन नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी वार्ड में जल निकासी की समस्या को जानने के लिए वार्ड नंबर 7 घनश्याम नगर में पहुंचे। घनश्याम
नगर जो नवीन मंडी समिति के पीछे नई बस्ती है और कई नए मकान बने हुए हैं। इस समय वहा जल निकासी की समस्या से लोग जूझ रहे थे। जिसको लेकर वार्ड के सभासद ने चेयरमैन को बताया। जिस पर चेयरमैन स्वयं घनश्याम नगर वार्ड में पहुंच गए और जल निकासी की समस्याओं को देखा। तत्काल प्रभाव से उन्होंने जेसीबी के साथ होम पाइप मंगवाए और पाइप को नाली में डलवा कर जल निकासी की व्यवस्था अस्थाई रूप से शुरू कराया। जल निकासी की व्यवस्था होते ही लोगो के घरों दरवाजों से पानी निकलना शुरू हो गया। वार्ड के लोग प्रसन्न होकर उन्हे धन्यवाद दिया।
इस मौके पर सभासद राहुल दुबे, राजा सिंह, राज मद्धेशिया, मुस्तफा, हैदर अली, राहुल यादव, राजेश चौधरी, सलीम, साहिल सहित वार्ड के तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।