अड्डा बाजार को ब्लॉक मुख्यालय बनाए जाना आवश्यक-समीर त्रिपाठी

अड्डा बाजार को ब्लॉक मुख्यालय बनाए जाना आवश्यक-समीर त्रिपाठी

अड्डा बाजार को ब्लॉक मुख्यालय बनाए जाना आवश्यक-समीर त्रिपाठी
आई एन न्यूज नाैतनवा डेस्क:
अड्डा बाजार को ब्लॉक मुख्यालय बनाए जाने की मांग जोर पकड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ महाराजगंज जनपद के चौक को ब्लॉक मुख्यालय बनाए जाने के लिए लक्ष्मीपुर के 03 न्याय पंचायत को सम्मिलित किए जाने से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है।
उक्त मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता समीर त्रिपाठी ने आज नौतनवा के भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। श्री त्रिपाठी ने यह भी कहां कि लक्ष्मीपुर विकासखंड के तीन पंचायत को चौक मुख्यालय से जोड़ने की प्रस्ताव से लोगों में भारी आक्रोश है त्रिपाठी का कहना है कि अंड्डा बाजार एक व्यावसायिक कस्बा है। राष्ट्रीय मार्ग से जुड़ा हुआ है इसे ब्लॉक मुख्यालय बनाया जाए इसके लिए क्षेत्रीय विधायक और सांसद से भी वार्ता किया गया है। इस मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचने की बात की गई है। प्रेस वार्ता के दौरान तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। महाराजगंज -उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे