सपा का देश बचाओ, देश बनाओ” साइकिल यात्रा पहुंचा सोनौली बार्डर, हुआ भव्य स्वागत

सपा का देश बचाओ, देश बनाओ" साइकिल यात्रा पहुंचा सोनौली बार्डर, हुआ भव्य स्वागत

सपा का देश बचाओ, देश बनाओ” साइकिल यात्रा पहुंचा सोनौली बार्डर, हुआ भव्य स्वागत
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशन में पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी साइकिल यात्रा निकाली गयी है। यह साइकिल यात्रा आज गुरुवार की देर शाम को महाराजगंज जिले के विभिन्न स्थानों से होकर सोनौली बॉर्डर पहुंचा। सोनौली कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर चौराहे पर समाजवादी पार्टी के नेता एवं सपा के चेयरमैन प्रत्याशी रहे बैजू यादव ने सपा के पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल साहित साइकिल यात्रा में चल रहे लोगों को फूल माला पहनकर उनका भव्य स्वागत किया जबकि स्वागत के इस क्रम में श्रीमती गंगोत्री यादव ने सभी का आरती उतार कर उनका स्वागत किया।
इसके उपरांत यात्रा आज नौतनवा कस्बे की एक लान में रात्रि विश्राम किया।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव जो इस साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे है। उन्होंने देर रात को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी की देश बचाओ, देश बनाओ साइकिल यात्रा को लेकर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। निश्चित ही अखिलेश यादव की यह साइकिल यात्रा 2024 में भाजपा को सबक सिखाएगी। इस साइकिल यात्रा के माध्यम से समाजवादी पार्टी की सरकार में जितने भी विकास कार्य हुए हैं, उसे जनता को बताया जा रहा है। इस साइकिल यात्रा को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल, जिलाध्यक्ष अध्यक्ष विद्यासागर यादव, बैजू यादव, रंजीत यादव, अश्वनी दुबे, प्रिंस सिंह राठौड़, नेता सरवन पटेल नौतंनवा विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव, जिला पंचायत सदस्य राम आशीष यादव, रंजीत यादव, ग्राम प्रधान, दुर्गापुर रधुबर यादव, यूजन सभा जिलाध्यक्ष अमरजीत सहानी सद्धित बड़ी संख्या में लोग मौजूक रही।
महाराजगंज -उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे