मां दुर्गा का देवी मंत्रों एवं नेत्र संस्कार के बाद ढोल, नगाड़ा, घंटियों के बीच खोले गए पट

मां दुर्गा का देवी मंत्रों एवं नेत्र संस्कार के बाद ढोल, नगाड़ा, घंटियों के बीच खोले गए पट

मां दुर्गा का देवी मंत्रों एवं नेत्र संस्कार के बाद ढोल, नगाड़ा, घंटियों के बीच खोले गए पट

मां दुर्गा का देवी मंत्रों एवं नेत्र संस्कार के बाद ढोल, नगाड़ा, घंटियों के बीच खोले गए पट
अध्यक्ष नौतनवा के साथ विंध्यवासिनी टीम के सदस्य गण

बृजेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष नौतनवा ने अखाड़ा नंबर 18 में माता दुर्गा का पट खोल किया दर्शन नगर में सुख, शांति समृद्धि के लिए किया प्रार्थना।

आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
शक्ति की अधिष्ठात्रि मां दुर्गा का देवी मंत्रों एवं नेत्र संस्कार के बाद पूजा-पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन के लिए आज पट खोल दिए गए।
शनिवार की सुबह बृजेश मणि त्रिपाठी चेयरमैन नौतनवां ने न्यू मार्केट स्थित माता विंध्यवासिनी दल अखाड़ा नंबर 13 में स्थापित मां दुर्गा की आंखों का पट खोलकर मां का दर्शन किया।आंख खोलते ही ढोल, नगाड़ा, घंटियों, शंखों और मंत्रों से पूरा मुहल्ला गूंज उठा और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। मां के जयकारा भक्ति की अनुभूति दिला रहा था।
बता दे की मां विंध्यवासिनी दल द्वारा चंद्रयान-3 के झांकी के माध्यम से माता की प्रतिमा स्थापित किया गया है। झांकी से माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि विज्ञान और धर्म दोनों एक दूसरे के पूरक हैं । माता के आशीर्वाद से चंद्रयान सफल हुआ है।
इस मौके पर अध्यक्ष नौतनवा बृजेश स्मृति त्रिपाठी ने कहा कि माता के आशीर्वाद से मुझे माता का दर्शन प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ है। आज हमने माता से नगर की सुख शांति के लिए प्रार्थना किया है। साथ ही उन्होंने विजयदशमी की नौतनवा नगर वासियों को शुभकामनाएं दी है।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे