शक्ति स्वरूपा बच्चिया, महिलाएं गरबा खेल नौतनवा का नाम करेंगी रोशन- गुड्डू खान

शक्ति स्वरूपा बच्चिया, महिलाएं गरबा खेल नौतनवा का नाम करेंगी रोशन- गुड्डू खान

शक्ति स्वरूपा बच्चिया, महिलाएं गरबा खेल नौतनवा का नाम करेंगी रोशन- गुड्डू खान
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क: विजयदशमी के पावन अवसर पर नगर की शक्ति स्वरूपा बच्चिया एवं महिलाएं गरबा खेल कर क्षेत्र के लोगों को एक संदेश देंगे की नौतनवा किसी से पीछे नहीं है। इस गरबा कार्यक्रम में नगर के अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने के लिए अपील किया गया है।
आज शनिवार को नौतनवा के सेंट फ्रांसिस स्कूल में विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती नाल खान पूर्व अध्यक्ष गुड्डू खान तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक विक्रम शाही ने संयुक्त रूप से एक्सप्रेस वार्ता कर उक्त आशय की जानकारी देते हुए अध्यक्ष गुड्डू खान ने कहा कि गरबा कार्यक्रम इस क्षेत्र के लिए बिल्कुल नया है। इसके लिए अभी तक 50 से अधिक महिलाओं ने अपने नाम नोट कराए हैं। यह कार्यक्रम कल रविवार की शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक नौतनवा के व्हाइट हाउस में संपन्न होगा। उन्होंने यह भी कहा कि विजयदशमी जैसे महान पर्व को सुंदर और खूबसूरत बनाने के लिए गरबा जैसा कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से नौतनवा नगर का नाम रोशन होगा और यह संदेश देंगे की नौतनवा कहीं से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।
इस मौके पर सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्रबंधक श्रीमती नायला खान, प्रधानाचार्य विक्रम शाही मौजूद रहे।
महाराजगंज -उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे