नौतनवा: नारी शक्ति बंदन सम्मेलन में उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़, पहुंचे मंत्री और विधायक

नौतनवा: नारी शक्ति बंदन सम्मेलन में उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़, पहुंचे मंत्री और विधायक

नौतनवा: नारी शक्ति बंदन सम्मेलन में उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़, पहुंचे मंत्री और विधायक

नौतनवा: नारी शक्ति बंदन सम्मेलन में उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़, पहुंचे मंत्री और विधायक
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क: नौतनवा विधानसभा के विकासखंड नौतनवा के सभागार में आज रविवार को
आयोजित नारी शक्ति बंदन सम्मेलन कार्यक्रम में महिलाओं की भारी भीड को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा और विधानसभा में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से महिलाओं के आरक्षण की तोफा देकर बेहद सराहनीय कार्य किया गया है । उन्होने यह भी कहा कि केंद्र ने 33% महिलाओं को आरक्षण देकर इतिहास रच दिया है।
विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के साथ किसी भी तरह के बिना भेदभाव के उत्थान कर रही है । प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति जैसे कई अभियान चलाए हुए हैं। अंत में उन्होंने विजयदशमी की सभी को शुभकामनाएं दी।
नारी शक्ति बंदन सम्मेलन की मुख्य अतिथि अंजू चौधरी महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां का गुणगान करते हुए कहां कि भाजपा सरकार ने महिला बिल पास कर महिलाओ का सम्मान बढ़ाया है।
लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में मिली आरक्षण की सौगात को उन्होने जमकर सराहा और कहा कि महिलाओं के लिए तमाम तरह की योजनाएं चलाकर उन्हें प्रोत्साहित किया है। इसके लिए वह बधाई के पात्र है।
कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया ने उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें विजयदशमी की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में गोरखपुर की नेत्री चारु चौधरी,महिला मोर्चा ग्लिलाध्यक्ष महाराजगंज सुमित्रा भारती, महिला मोर्चा की जिला मंत्री ज्योति जायसवाल, बंदना तिवारी, आशा देवी। कार्यक्रम में विशुनदेव चौरसिया, बाबू नंदन शर्मा, राजेश्वर चौहान, प्रेम जायसवाल, रवि वर्मा, संजीव जायसवाल, मनोज मद्धेशिया, आनंद मिश्रा, राकेश चौधरी, बलराम चौधरी से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे