माता चंचाई देवी मंदिर: भगवती जागरण में पूरी रात झूमे श्रद्धालु

माता चंचाई देवी मंदिर: भगवती जागरण में पूरी रात झूमे श्रद्धालु

माता चंचाई देवी मंदिर: भगवती जागरण में पूरी रात झूमे श्रद्धालु माता चंचाई देवी मंदिर: भगवती जागरण में पूरी रात झूमे श्रद्धालुमाता चंचाई देवी मंदिर: भगवती जागरण में पूरी रात झूमे श्रद्धालु

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:

आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 6 में स्थित माता चंचाई देवी के चौथे वार्षिक उत्सव पर मंदिर कमेटी द्वारा भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत चंचाई माता की मंदिर से माता की ज्योति निकालकर मंच पर स्थापित की गई। यहां मुख्य यजमान के रूप में अरविंद त्रिपाठी अपने धर्मपत्नी के साथ रहे। जिन्होंने भक्तजनों के साथ माता की आरती उतारी और प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की वंदना, हनुमान स्तुति व माता रानी का आह्वान किया। अपने भजनों में तेरी जय हो गणेश… मंगल भवन अमंगल हारी.. आदि भजन आदि की प्रस्तुति कर लोगों को भावविभोर किया। माता जागरण के दौरान बीच बीच में आकर्षक झांकी की प्रस्तुति कर लोगों से खूब वाहवाही लूटी।
भगवती जागरण में पहुंचे आदर्श नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष हबीब खान ने बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओ का स्वागत करते हुए कहा कि माता चंचाई देवी मंदिर में हर सम्भव सहयोग हमेशा करता रहूगा।
जागरण में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल, अश्वनी दुबे,दीपक बाबा, संजय तिवारी, दिलीप त्रिपाठी, मंटू त्रिपाठी, अमित जायसवाल, शिवकुमार शर्मा, पप्पू खान, माधव लोधी सहित बड़ी संख्या में सनौली और नौतनवा की गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे।

महाराजगंज – उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे