अध्यक्ष नौतनवा छठ घाटों पर जमे रहे देर रात तक, पूरी व्यवस्था का लेते रहे जायजा

अध्यक्ष नौतनवा छठ घाटों पर जमे रहे देर रात तक, पूरी व्यवस्था का लेते रहे जायजा

अध्यक्ष नौतनवा छठ घाटों पर जमे रहे देर रात तक, पूरी व्यवस्था का लेते रहे जायजा
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
आदर्श नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व को मनाने के लिए नगर के सभी छठ घाटों का देर रात तक जायजा लेते रहे। यहां तक की बिजली पानी की व्यवस्था का भी अवलोकन किया।
बता दे की नौतनवा कस्बे में स्थित छठ घाट राम मनोहर लोहिया, भुंडी चौराहा, दो मोहन घाट स्थान पर छठ पर्व को मनाने के लिए बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु घाट पर एकत्रित होती हैं। यह कार्यक्रम देर शाम को और तड़के सुबह संपन्न होता है। ऐसे में व्रती महिलाएं  देर शाम तक छठ घाट पर स्थित अपने-अपने बेदियो पर पूजा अर्चना करती हैं। जिसके लिए लाइट की पूरी व्यवस्था की गई है। सभी छठ घाट लाइट से पूरी तरह जगमग है। भव्य स्वागत द्वार बनाए गए हैं। अध्यक्ष नौतनवा व्यवस्था में कोई कमी न रह जाए इसके लिए देर रात तक छठ घाटों पर  डटे रहे और अपनी देखरेख में बिजली पानी सुरक्षा के सभी प्रबंध करने के निर्देश निर्गत किए। इस मौके पर मुख्य रूप से कई वार्ड के सभासद मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तरप्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे