विधायक ने छठ माता की आरती, व्रती महिलाओं ने ढलते सूर्य को दिया अर्घ्य

विधायक ने छठ माता की आरती, व्रती महिलाओं ने ढलते सूर्य को दिया अर्घ्य

विधायक ने छठ माता की आरती, व्रती महिलाओं ने ढलते सूर्य को दिया अर्घ्यविधायक ने छठ माता की आरती, व्रती महिलाओं ने ढलते सूर्य को दिया अर्घ्यविधायक ने छठ माता की आरती, व्रती महिलाओं ने ढलते सूर्य को दिया अर्घ्यविधायक ने छठ माता की आरती, व्रती महिलाओं ने ढलते सूर्य को दिया अर्घ्य,
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
लोकआस्था का पर्व छठ को धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने ढलते हुए सूर्य को तालाब नदी के किनारे पानी में खड़े होकर अर्घ्य दिया।
इस मौके पर विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी नौतनवा और सोनौली के सभी घाटों का भ्रमण कर छठ मैया की पूरे विधि विधान के साथ आरती उतारी।
इसके पहले विधायक नौतनवा का सोनौली नगर पंचायत के अध्यक्ष हबीब खान, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी, दीपक बाबा ने कुनसेरवा स्थित छठ घाट के स्वागत द्वार पर भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत विधायक माता चंचाई मंदिर पहुंचकर माता का दर्शन किए तथा छठ मैया की आरती उतार कर पूजा अर्चना की।
इसी तरह श्यामकाट छठ घाट पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए हेल्प डेस्क का रिबन काटकर विधायक ने उद्घाटन किया। रवि वर्मा, संजू जायसवाल, प्रेम जायसवाल ने विधायक को फूल माला पहनकर स्वागत किया। इसी तरह विधायक
त्रिलोकपुर छठ घाट पर पहुंचकर पूजा अर्चना की।
छठ घाट पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को विधायक ने छठ पर्व की शुभकामनाएं दी और उनसे आशीर्वाद लिया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे