विधायक पहुंचे बरगदवा छ्ठ घाट, भगवान सूर्य को दिया जल,छठ मैया की पूजा
विधायक पहुंचे बरगदवा छ्ठ घाट, भगवान सूर्य को दिया जल,छठ मैया की पूजा
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
लोक आस्था का महापर्व छ्ठ के मौके पर आज सोमवार की सुबह नौतनवा विधानसभा के विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी बरगदवा के नदी के छठ घाट पर पहुंच कर छठ मैया की पूजा अर्चना के बाद भगवान सूर्य देव को जल देकर पूजा किया। इस दौरान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने छठ घाटों पर बड़ी संख्या मे श्रद्धालु उमड़ पड़े। महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर छ्ठ वर्त का समापन किया।
विधायक नौतनवा विधानसभा के सभी प्रमुख श्रद्धालुओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी तथा छठ मैया से क्षेत्र में सुख शांति और समृद्धि सहित लोक मंगल की कामना किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया, नरसिंह पांडे, शिवम त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनौली, उमेश जायसवाल, गुड्डू मणि त्रिपाठी, प्रभु नाथ मिश्रा, अरविंद त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।