नेपाल प्याज निर्यात पर फिर लगा प्रतिबंध, बॉर्डर से लौटाए जा रहे हैं प्याज की ट्रके

नेपाल प्याज निर्यात पर फिर लगा प्रतिबंध, बॉर्डर से लौटाए जा रहे हैं प्याज की ट्रके

नेपाल प्याज निर्यात पर फिर लगा प्रतिबंध, बॉर्डर से लौटाए जा रहे हैं प्याज की ट्रके
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: भारत सरकार ने पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके कारण आज सोनौली सीमा से नेपाल के लिए जा रही प्याज लदे कई ट्रकों को रोक दिया गया है।
खबरों के मुताबिक आज सुबह सोनौली सीमा से नेपाल जाने वाले प्याज लदे ट्रको को सोनौली कस्टम के अधिकारियों ने रोक दिया। ऐैसा प्रतीत होता है कि भारत में प्याज के बढ़ते दाम को देखते हुए भारत सरकार ने नेपाल में प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के निर्देश पर डायरेक्टर जनरल आफ फॉरेन ट्रेड ने प्याज के निर्यात को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है।
बताया गया है कि बृहस्पतिवार की रात को आए आदेश के बाद प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। कस्टम अधीक्षक एस० के० पटेल ने बताया कि देश भर में प्याज की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगने के मद्देनजर उसके नेपाल सहित सभी देशों में निर्यात पर रोक लगा दी गई है। नेपाल में प्याज निर्यात पर पुनः प्रतिबंध की सूचना से नेपाल के प्याज व्यापारियों में खलबली मच गया है। एक बार फिर प्याज की तस्करी की संभावना बड़ गई है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे