शव रखकर सड़क जाम कर रहे लोगो से पुलिस का भिड़ंत, पथराव, पुलिस ने किया बल प्रयोग

शव रखकर सड़क जाम कर रहे लोगो से पुलिस का भिड़ंत, पथराव, पुलिस ने किया बल प्रयोग

शव रखकर सड़क जाम कर रहे लोगो से पुलिस का भिड़ंत, पथराव, पुलिस ने किया बल प्रयोग शव रखकर सड़क जाम कर रहे लोगो से पुलिस का भिड़ंत, पथराव, पुलिस ने किया बल प्रयोगशव रखकर सड़क जाम कर रहे लोगो से पुलिस का भिड़ंत, पथराव, पुलिस ने किया बल प्रयोग
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: आज सुबह पनियरा मुजुरी मार्ग प रसड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद उसका शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर आसपास के थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने हटाने का प्रयास किया तो लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा तब कही जाकर लोग तीतर-बितर हो सके और उन्हें समझा-बुझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
बताया गया है कि बैदा टोला पोखरहवा निवासी गुलशन साहनी बुधवार रात आठ बजे रामनगर में ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी मौलागंज-मुजुरी नहर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आज सुबह पनियरा मुजुरी मार्ग को जाम कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जाम हटाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। हालात बेकाबू देख तीन थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने दोषियों के खिलाफ जांच के बाद कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया है कि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। बृहस्पतिवार की रात उसकी मौत हो गई। कुछ लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया था। उन्हें समझा-बुझाकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे