सोनौली: भाजपा कार्यकर्ता, सभासद प्रत्याशी, विधायक से मिलकर विकास पर की चर्चा

सोनौली: भाजपा कार्यकर्ता, सभासद प्रत्याशी, विधायक से मिलकर विकास पर की चर्चा

सोनौली: भाजपा कार्यकर्ता, सभासद प्रत्याशी, विधायक से मिलकर विकास पर की चर्चा
आई एन न्यूज़ नौतनवां डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली के भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं भाजपा के बैनर तले चुनाव लड़ने वाले 14 वार्ड के सभासद प्रत्याशीगण आज सुबह नौतनवा स्थित डाक बंगले में पहुंचकर विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी से एक मुलाकात कर सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में विकास के लिए चर्चा किया।
भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ विधायक नौतनवा ने बातचीत कर विकास के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा किया। सभी से वार्डों में विकास के लिए उनसे प्रस्ताव और सुझाव भी मांगा।
विधायक नौतनवा श्री त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा भरते हुए कहा कि कार्यकर्ताओ के सम्मान पर किसी तरह के आंच नहीं आने दी जाएगी। कार्यकर्ताओं के सम्मान में ही हमारा सम्मान है। कार्यकर्ता पूरे ऊर्जा के साथ अपने-अपने वार्डों में जुट जाए और वार्ड के विकास के लिए सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें।
इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता प्रेम जासवाल, रवि वर्मा, संजीव जायसवाल, सभासद करम हुसैन, राधेश्याम यादव, सागर विश्वकर्मा, हरि लोधी, राजू भारती, धर्मेंद्र जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, सागर धवल प्रकाश मद्धेशिया,आंधी गुप्ता, खिचाडू चौहान, नन्हे जायसवाल, मनोज मद्धेशिया आईटी सेल शाहिद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। महाराजगंज /उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे