कोल्हुई: छ्त गिरने का मामला पहुंचे विधायक नौतनवा, डीएम, एसपी ने ली जानकारी, दो हिरासत में

कोल्हुई: छ्त गिरने का मामला पहुंचे विधायक नौतनवा, डीएम, एसपी ने ली जानकारी, दो हिरासत में
कोल्हुई: छ्त गिरने का मामला पहुंचे विधायक नौतनवा, डीएम, एसपी ने ली जानकारी, दो हिरासत में
विधायक ऋषि त्रिपाठी घटना स्थल पर लोगों से बातचीत करते हुए।

कोल्हुई: छ्त गिरने का मामला पहुंचे विधायक नौतनवा, डीएम, एसपी ने ली जानकारी, दो हिरासत में
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के रुद्रपुर शिवनाथ गांव में बुधवार को करीब 3.30 बजे एक मैरिज हाल की निर्माणाधीन छत भरभरा कर गिर गई, जिससे वहां कार्य कर रहे श्रमिक मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई।
पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोगो के सहयोग से बुलडोजर व क्रेन बुला कर किसी तरह से मलबा हटाया गया। मलबे के नीचे दब कर तीन श्रमिकों की मृत्यु हो गई, जबकि पांच को गंभीर हालत में जिला अस्पताल महराजगंज में भर्ती कराया गया है।
बता दे कि रुद्रपुर शिवनाथ गांव के लक्ष्मी मैरिज हाल में बुधवार को छत लगाई जा रही थी। कुछ श्रमिक छत के ऊपर तो कुछ नीचे बांस – बल्लियों को संभालने में लगे हुए थे। इसी दाैरान दोपहर बाद करीब चार बजे अचानक पूरी छत भरभरा कर गिर पड़ी, जिससे छत के ऊपर कार्य कर रहे श्रमिकों के साथ नीचे खड़े श्रमिक भी मलबे में दब गए। स्थानीय पुलिस व प्रशासन की टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। बुलडोजर से मलबा हटवाकर श्रमिकों को निकाला जाने लगा। इस दौरान पिपरा परसौनी निवासी यश 21 वर्ष और बेलवा खुर्द निवासी नीरज 23 वर्ष की मृत्यु हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायलों में रुद्रपुर शिवनाथ निवासी संतोष, सूर्यमन, गौतम तथा गुरचिहा गांव निवासी अजय गिरी और पिपरा सोहट निवासी रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को मलबे से निकालकर लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोल्हुई: छ्त गिरने का मामला पहुंचे विधायक नौतनवा, डीएम, एसपी ने ली जानकारी, दो हिरासत में
घायलों को देखने पहुंचे डीएम, एसपी

घटना की सूचना मिलते ही नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, डीएम अनुनय झा, एसपी सोमेंद्र मीना ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बचाव कार्य का जायजा लिया।
विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने कहा है कि सरकार की तरफ से मजदूर पीड़ितों को  हर संभव मदद दिया जाएगा साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना से पाच पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जायेगे।
आइए देखते है इस मामले में डीएम और एसपी क्या कहते है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे