नौतनवा में गुरु गोविंद सिंह जयंती पर निकली भब्य शोभायात्रा

नौतनवा में गुरु गोविंद सिंह जयंती पर निकली भब्य शोभायात्रा

नौतनवा में गुरु गोविंद सिंह जयंती पर निकली भब्य शोभायात्रानौतनवा में गुरु गोविंद सिंह जयंती पर निकली भब्य शोभायात्रा

नौतनवा में गुरु गोविंद सिंह जयंती पर निकली भब्य शोभायात्रा
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
गुरुगोविंद सिंह सिख पंथ के दसवें गुरु की जयंती पर आज नौतनवा कस्बे में सिख समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कीर्तनमयी शोभायात्रा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से शुरू होकर कस्बे के मुख्य हनुमान चौक से होते हुए पुन: गुरुद्वारा जाकर समाप्त होगी। शोभायात्रा का कस्बे में जगह-जगह स्वागत किया गया। रास्ते में तमाम श्रद्धालुओं ने टेन्ट लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों को चाय पिलाई और प्रसाद वितरण किया। शोभा यात्रा के आगे सिख युवक गदका आदि करतब दिखा रहे थे। इसमें शामिल पंच प्यारे शोभायात्रा का आकर्षण रहे।
गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से विशाल कीर्तनमयी शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सिख सुमदाय के सैकडों महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए। युवकों के एक समूह ने तरह तरह के करतब दिखाकर लोगों को हैरत में डाल दिया। महिलाएं शबद कीर्तन करती चल रही थीं। बच्चे गुरुवाणी गा रहे थे। शोभा यात्रा में घोड़ों के अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत तमाम वाहन शामिल थे। शोभा यात्रा के बीच गुरुग्रंथ साहिब की सवारी भी शामिल थी। इसके पीछे ट्रैक्टर-ट्रॉली में रागी जत्थे शबद कीर्तन करते चल रहे थे। सिख समुदाय द्वारा निकाली गयी भव्य शोभायात्रा में शामिल लोगों का नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने स्वागत अभिनंदन करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से परमजीत सिंह,कुलदीप सिंह, जीत सिंह,बंटी सिंह एवं सभासद धर्मात्मा जायसवाल,अनिल मद्धेशिया, सुरेन्द्र बहादुर,अनिल जायसवाल, संजय पाठक,राकेश जायसवाल, अमित यादव,लल्लू जायसवाल,राहुल दूबे,सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।शोभायात्रा कस्बे के हनुमानचौक, स्टेशन रोड, मेन रोड, अस्पताल रोड होते हुए फिर गुरुद्वारे में जाकर समाप्त होगी। शोभायात्रा के लिए शहर को भव्य रूप से सजाया गया था।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे