मोदी, योगी की सरकार में व्यापारी भय मुक्त होकर कर रहे व्यापार–ऋषि त्रिपाठी विधायक
मोदी, योगी की सरकार में व्यापारी भय मुक्त होकर कर रहे व्यापार–ऋषि त्रिपाठी विधायक
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
स्थानीय कस्बे के एक मैरेज हाल में रविवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल 50 वर्ष को स्वर्ण जंयती वर्ष के रुप में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प चढ़ा व दीप जलाकर शुरुआत किया।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सीताराम अग्रहरि ने विधायक नौतनवा को बुके और अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत और सम्मन किया। इस क्रम में नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, नौतनवाअध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी तथा सोनौली अध्यक्ष हबीब खान का समाजसेवी राजा बर्मा पुष्प गुच्छ तथा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवा ने आयोजक मंडल को 50 वर्ष पूरा होने पर बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि मोदी योगी की सरकार निरंतर व्यापारियों के हित में कार्य कर रही है। व्यापारी भए मुक्त होकर अपना व्यापार कर रहे हैं। उन में व्यापार को लेकर काफी उत्साह है।
कार्यक्रम का संचालन जनमेजय सिंह ने किया।
इस मौके पर एसएसबी 66वी वाहिनी के संकल्प शर्मा, डॉ० शोभा राम शाहू, सुधाकर जयसवाल,बबलू सिंह, जितेंद्र जायसवाल, रमेश जयसवाल, प्रिंस सिंह राठौर,अशोक जयसवाल, कृष्ण मुरारी जयसवाल आदि मौजूद रहे।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।