सोनौली: भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ जलकल पहुंचे शिवम,जल की समस्या होगी दूर

सोनौली: भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ जलकल पहुंचे शिवम,जल की समस्या होगी दूर

सोनौली: भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ जलकल पहुंचे शिवम, स्वच्छ जल की समस्या होगी दूर

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: आदर्श नगर पंचायत सोनौली के तीन वार्डों में पिछले 1 महीने से उत्पन्न हुए स्वच्छ जल की समस्या को देखते हुए आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ शिवम त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली प्रतिनिधि जलकल कार्यालय पहुंचे और जल निगम के जेई से वार्ता कर शीघ्र जल आपूर्ति बहाल करने की बात कही। इसके उपरांत स्वच्छ जल के लिए रिबोर के लिए भी वार्ता किया।
बता दे कि नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ जल को लेकर दिक्कतों से उन्हें अवगत कराया था। जिसे देखते हुए आज सोनौली जलकल भवन पर विधायक प्रतिनिधी के रूप में शिवम त्रिपाठी पहुंच कर स्थित का अवलोकन किया और जल निगम की उच्च अधिकारियों से वार्ता की।
इस मौके पर शिवम त्रिपाठी ने बताया की विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी के विशेष अनुकंपा से जल्द ही दूसरे जगह रिबोर करा कर इस समस्या को स्थाई रूप से समाधान करा दिया जाएगा। उन्होंने जलनिगम के जेई से भी वार्ता किया और तत्काल जले हुए मोटर को ठीक करा कर जलापूर्ति बहाल कराने के लिए कहा। जल निगम के जेई ने आश्वासन दिया कि शीघ्र मोटर लगाकर जल आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से भाजपा के जिला सहसंयोजक रवि वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जासवाल, जिला कार्य समिति सदस्य संजू जायसवाल, सोशल मीडिया मनोज मद्धेशिया, सेक्टर प्रमुख प्रेम सिंह, हरेंद्र जायसवाल, प्रवीण गोस्वामी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे