अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर: भाजपा पदाधिकारीयो के साथ विधायक ने की बैठक

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर: भाजपा पदाधिकारीयो के साथ विधायक ने की बैठक

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर: भाजपा पदाधिकारीयो के साथ विधायक ने की बैठक
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
अयोध्या मंदिर में श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समय नौतनवा विधानसभा के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में साफ सफाई से लेकर कीर्तन और पूजा अर्चना की व्यवस्था की जिम्मेदारी विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी की देखरेख में भाजपा के पदाधिकारीयो को सौंपी गई है।
आज रविवार की देर शाम तक नगर के भाजपा पदाधिकारीयो से विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने डाक बंगला में वार्ता कर सभी को जिम्मेदारी सौंप दी है। सभी भाजपा की जिम्मेदार पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
इसी क्रम में विधायक नौतनवा द्वारा डाक बंगले पर एक सहभोज कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा एवं विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद सहभोज कार्यक्रम किए जाएंगे। इतना ही नही विधायक नौतनवा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के कई मंदिरों में स्वयं पहुंचकर कीर्तन में सरीक होंगे।
बताते चलें कि नौतनवा कस्बे मे स्थित जिला पंचायत का डाक बंगला को पूरी तरह से सजाया गया है। डाक बंगला भगवामय होने के साथ-साथ जगमग छठा की रोशनी बिखेर रहा है। दिवाली जैसा माहौल व्याप्त है।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे