शराबी पिता पर मासूम बेटी से दुष्कर्म का केस

शराबी पिता पर मासूम बेटी से दुष्कर्म का केस

शराबी पिता पर मासूम बेटी से दुष्कर्म का केस
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:

जनपद के खोराबार थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता पर आठ वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पत्नी का आरोप है कि नशे में धुत पति ने बेटी संग दुष्कर्म किया। पुलिस ने मासूम की मां की तहरीर पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
खबरो के मुताबिक, दंपती की आठ वर्षीय बेटी है। सभी साथ में रहते हैं। पत्नी का आरोप है कि ट्रक चालक पति, शराब पीने का आदी है। नशे में धुत पति ने बृहस्पतिवार रात मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया। जिस समय घटना हुई, वह सो रही थी। बच्ची के चीखने-रोने की आवाज सुनने पर उसकी आंख खुली तो पति की हरकत देखकर दंग रह गई। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी। शुक्रवार को जांच के लिए एएसपी/सीओ राहुल भाटी को मौके पर भेजा गया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
गोरखपुर– उत्तर प्रदेश।

     

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Translate »
    Breaking news

    ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए