लोकसभा सीटों का ‘पोल ऑफ पोल्स’ NDA 350 पार

लोकसभा सीटों का ‘पोल ऑफ पोल्स’ NDA 350 पार
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क:
542 लोकसभा सीटों का ‘पोल ऑफ पोल्स’:6 एग्जिट पोल में NDA 350 पार, I.N.D.I.A. को 125-161 सीटें; मध्य प्रदेश, राजस्थान में भाजपा को एकतरफा बढ़त।
लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं। गुजरात की सूरत सीट पर भाजपा निर्विरोध जीत चुकी है।
लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं। गुजरात की सूरत सीट पर भाजपा निर्विरोध जीत चुकी है।
लोकसभा चुनाव के सातों फेज की वोटिंग खत्म, नतीजे 4 जून को आएंगे। लेकिन उससे पहले तमाम न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल।
6 एग्जिट पोल में NDA को 350 से ज्यादा तो I.N.D.I.A. को 125 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है।
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के पोल में तमिलनाडु में I.N.D.I.A को 33-37 सीटें, भाजपा को 2-4 सीटें मिलने के आसार हैं।
मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा को एकतरफा बढ़त मिलती दिख रही है। एमपी की 29 सीटों में से भाजपा को 28 से 29 और वहीं राजस्थान में भी 23 से 25 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।