महाराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में लगी आग देर से पहुंचे फायर बिग्रेड पर आक्रोशित किसानों ने किया पथराव –

महाराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में लगी आग देर से पहुंचे फायर बिग्रेड पर आक्रोशित किसानों ने किया पथराव -

महाराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में लगी आग देर से पहुंचे फायर बिग्रेड पर आक्रोशित किसानों ने किया पथराव ——
आईएन न्यूज बृजमनगंज/कोल्हुई /महराजगंजमहाराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में लगी आग देर से पहुंचे फायर बिग्रेड पर आक्रोशित किसानों ने किया पथराव -
कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परमेसरापुर व सोनपिपरी के सीवान में खड़ी गेहूं की फसलों में अचानक आग लगने से दर्जनों किसानो की सैकड़ों एकड़ फसलें जलकर राख हो गई। आग बुझने पर पहुंचे दमकल पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ईंट पत्थर जमकर चलए। जिसमे दमकल छतिग्रस्त हो गया और चालक घायल हो गया। पुलिस ने आक्रोशित किसानो पर हल्का बल का प्रयोग कर मामला शांत कराया।
मालूम हो कि ग्राम सभा परमेसरापुर व सोनपिपरी ग्राम सभा के सीवान में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में शनिवार को दिन के करीब 3 बजे आचनक आग लग गई। और फसले आग के शोलों में तब्दील हो गई। उस पर तेज पछुआ हवाओं ने कहर बरपा दिया। भीषण आग तेजी के साथ आगे बढ़ती ही गई। गाढ़ी कमाई को अपनी आँखों के सामने जलता देख किसानों में हाहाकार मच गया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। करीब दो घण्टे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू मिला। बार बार सुचना के बाद भी दमकल आग बुझने के बाद पहुंचा। जिसपर किसानों का गुस्सा फूट गया। और लोग दमकल पर ईंट पत्थर आदि बरसाने लगे। जिसमे दमकल का शीशा आदि टूट गया। चालक गेना लाल को गम्भीर चोटें भी आ गयी। लोगों के आक्रोश से दमकल व चालक को बचाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर बितर किया। इस आगलगी में रामसमुझ नरेश मोहम्मद हुसेन हमाउल्लाह भोला जमाउल्लाह अकरामुद्दीन आजम गरीबुल्लाह सौकत हजरत अली भूलन इम्तियाज सोहराव मसालुद्दीन अमालुद्दीन वारिस फैज लोद्दर अली अहमद ताहिर पारस सकील अहमद इखलाक अहमद सहित दर्जनों किसानों के सैकड़ों एकड़ फसलें जलकर राख हो गई। समाचर लिखे जाने तक दमकल को छतिग्रस्त करने व चालक के घायल हो जाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे