डॉ0 राम पाण्डेय को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

डॉ0 राम पाण्डेय को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

डॉ0 राम पाण्डेय को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानडॉ0 राम पाण्डेय को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान
आई एन न्यूज नेपाल डेस्क:
लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंदनगर, महाराजगंज के प्राचार्य डॉ राम पाण्डेय को नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय के केंद्रीय हिंदी विभाग द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि बीते 6 एवं 7 जून को नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय के केंद्रीय हिंदी विभाग द्वारा “वैश्विक परिदृश्य में ज्ञान परंपरा” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। इस संगोष्ठी में भारत के विभिन्न प्रदेशों सहित नेपाल के तमाम आचार्यों ने प्रतिभा किया।
इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में डॉक्टर पाण्डेय को उनके प्रशासनिक कुशलता एवं शिक्षण के लिए उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। डॉक्टर पाण्डेय को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान मिलने से पूरे महाविद्यालय में हर्ष है। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर बलराम भट्ट सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने डॉक्टर पाण्डेय को इस उपलब्धि के लिए बधाई दिया है।
काठमांडू/ नेपाल।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे