सोनौली: स्थानांतरण पर थानाध्यक्ष को दी गई विदाई, नए थानाध्यक्ष का हुआ स्वागत

सोनौली: स्थानांतरण पर थानाध्यक्ष को दी गई विदाई, नए थानाध्यक्ष का हुआ स्वागत

सोनौली: स्थानांतरण पर थानाध्यक्ष को दी गई विदाई, नए थानाध्यक्ष का हुआ स्वागतसोनौली: स्थानांतरण पर थानाध्यक्ष को दी गई विदाई, नए थानाध्यक्ष का हुआ स्वागत
क्या नवागत थानाध्यक्ष पूरा कर पाएंगे अभिषेक सिंह के संकल्प को? चर्चा का विषय।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
स्थानीय थाना परिसर में स्थानांतरित थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह की विदाई व नए थानाध्यक्ष अंकित सिंह का आज भव्य स्वागत किया गया।
देर रात में महाराजगंज जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए पुलिस कप्तान द्वारा किए गए स्थानांतरण के क्रम में थानाध्यक्ष सोनौली को फरेदा और फरेंदा को सोनौली थाना प्रभारी बनाया गया।
आज बुधवार की सुबह सोनौली से
स्थानांतरित थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह को गणमान्य नागरिक तथा समस्त पुलिसकर्मियों ने फूल माला पहनाकर दुखी मन से उन्हें फरेंदा के लिए विदा किया।
इस मौके पर थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि सोनौली क्षेत्र की जनता ने जितना प्यार, आशीर्वाद, स्नेह दिया है, पुलिसिंग में जिस तरह का सहयोग किया उसको मैं कभी भुला नहीं पाऊंगा। उन्होंने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
जबकि फरेंदा से सोनौली थाने पर तैनात थानाध्यक्ष अंकित सिंह का सभी ने फूल माला पहनकर स्वागत किया। थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने अंकित सिंह को फूल माला पहनकर उनका स्वागत किया। जबकि अंकित सिंह ने अभिषेक सिंह को फूल माला पहनाकर उन्हें दुखी मन से विदा इस दौरान किया।

क्या नवागत थानाध्यक्ष पूरा कर पाएंगे अभिषेक सिंह के संकल्प को?

इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा यह कहते सुना गया कि अभिषेक सिंह द्वारा लिया गया संकल्प क्या नवागत थानाध्यक्ष अंकित सिंह पूरा कर पाएंगे?
बताते चलें कि सीमावर्ती क्षेत्र में नशे की कारोबार से लेकर तमाम तरह के अवैध धंधे लगातार सुर्खियों में रहे। उसके बावजूद थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बड़े ईमानदारी के साथ अवैध कारोबारीयो को दबोचने में कोई संकोच नहीं किया। इतना ही नहीं उन्होंने सार्वजनिक कर रखा था कि किसी भी व्यक्ति को निर्दोष जेल नहीं भेज सकते चाहे कितनी बड़ी सिफारिश हो। उनका कहना था जब तक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार नहीं करेंगे उसे जेल नहीं भेजेंगे।
थानाध्यक्ष के संकल्प के कारण जहां अपराधियों, तस्करों अवैध कारोबारियो में खौफ व्याप्त था। वहीं दूसरी तरफ शरीफ लोग निश्चिंत होकर सो रहे थे। नवागढ़ थाना अध्यक्ष की संकल्प को पूरा कर पाएंगे या चर्चा का विषय है?
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे