सोनौली बॉर्डर: पगडंडी मार्ग से भारत में अवैध घुसपैठ करते चीनी महिला गिरफ्तार

सोनौली बॉर्डर: पगडंडी मार्ग से भारत में अवैध घुसपैठ करते चीनी महिला गिरफ्तार

सोनौली बॉर्डर: पगडंडी मार्ग से भारत में अवैध घुसपैठ करते चीनी महिला गिरफ्तार
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर से सटे पगडंडी मार्ग पर एसएसबी की 66वीं वाहिनी ने एक विदेशी महिला को अवैध रूप से नेपाल से भारत में घुसपैठ करते हुए गिरफ्तार करने का दावा किया है।
सूत्रों के मुताबिक आज सुबह एसएसबी जवान गस्त पर थे कि सोनौली कोतवाली क्षेत्र के डंडा पुल के पास पगडंडी मार्ग से एक युवती भारतीय सीमा में आते दिखाई दी। जिसे जवानों ने रोक कर उससे पूछताछ किया तो महिला पूरी तरह से अनभिज्ञता जाता रही थी। बातचीत से पता चला कि महिला विदेशी है। जिसकी जानकारी अप्रवासन अधिकारियों को दी गई ।
अप्रवासन अधिकारियों ने जांच पड़ताल किया तो उसके पास किसी भी तरह का भारत में प्रवेश का प्रपत्र नहीं मिला। जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पकड़ी गई महिला चीन की रहने वाली है। जिसका नाम चाई जीहांग उम्र 49 वर्ष बताया गया है। फिलहाल अभी उससे पूछताछ हो रही है । अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस को सौपा जाना है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे