राष्ट्रीय पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता 2024, सोनौली के लाल ने जीता सिल्वर मेडल,हर्ष

राष्ट्रीय पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता 2024, सोनौली के लाल ने जीता सिल्वर मेडल,हर्ष

राष्ट्रीय पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता 2024, सोनौली के लाल ने जीता सिल्वर मेडल, हर्ष
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: महाराजगंज जिले के सोनौली कस्बे के निवासी 18 वर्षीय दीपांशु जायसवाल ने मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर महाराजगंज जिले का नाम रोशन किया है।
अब यह एशियाई चैंपियनशिप के लिए सिलेक्ट कर लिए गए हैं। जिसको लेकर सोनौली के युवाओ मे हर्ष व्याप्त है दीपांशु सहित उनके परिजनों को बधाई दी जा रही हैं।
बता दे कि उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के भारत नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बा निवासी दीपांशु जायसवाल पुत्र सुनील जायसवाल ने जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता-18 से 23 वर्ष में सिल्वर मेडल हासिल किया है। उन्होंने अपने माता-पिता के साथ सोनौली कस्बा सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। अब दीपांशु का चयन एशियाई चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दीपांशु जायसवाल नौतनवा होली क्रॉस स्कूल का छात्र है।
एशियाई चैंपियनशिप के लिए चयन से सोनौली सहित महाराजगंज जिले के लिए एक बड़े गौरव की बात है। जिसको लेकर सोनौली के युवाओ में हर्ष व्याप्त है। बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है।
क्या होती है आर्म रेसलिंग: 
राष्ट्रीय पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता 2024, सोनौली के लाल ने जीता सिल्वर मेडल,हर्षआर्म रेसलिंग दो खिलाड़ियों के बीच होने वाली एक प्रतियोगिता है, जिसमें दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे का सामना करते हैं। दोनों खिलाड़ी अपनी कोहनी मेज पर रखते हैं। खिलाड़ी एक दूसरे के हाथों को मजबूती से पकड़ लेते हैं। इसके बाद खिलाड़ी प्रतिद्वंद्वी के हाथ को मेज की तरफ झुकाने का प्रयास करते हैं। आसान भाषा में इसे पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता कहते हैं।
महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे