सोनौली बार्डर: बेलहिया में इंटीग्रेटेड चेकपॉइंट की हुई स्थापना, पर्यटक वाहनों को मिलेगी सहूलियत

सोनौली बार्डर: बेलहिया में इंटीग्रेटेड चेकपॉइंट की हुई स्थापना, पर्यटक वाहनों को मिलेगी सहूलियत

सोनौली बार्डर: बेलहिया में इंटीग्रेटेड चेकपॉइंट की हुई स्थापना, पर्यटक वाहनों को मिलेगी सहूलियतसोनौली बार्डर: बेलहिया में इंटीग्रेटेड चेकपॉइंट की हुई स्थापना, पर्यटक वाहनों को मिलेगी सहूलियत
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
बेलहिया नेपाल और भारत के बीच मैत्री को और मजबूत करने के लिए बेलहिया में इंटीग्रेटेड चेकपॉइंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नेपाल भारत मैत्री संघ के प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति ने इसे और भी महत्वपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य में सीमा पर सुरक्षा को और प्रभावी बनाना, व्यापार और यात्रियों की सुगमता को बढ़ाना, और दोनों देशों के बीच समन्वय को सुधारना शामिल था।
इस चेकपॉइंट के माध्यम से सीमा पर होने वाली अनियमितताओं को कम करने और वैध आवाजाही को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण उपायों पर चर्चा की गई। भारत से नेपाल जाने वाले वाहनों को नेपाल में प्रवेश की बाद इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट से एक एलो रंग के कार्ड दिए जाएंगे जिसको दिखाने के बाद कोई भी सुरक्षा एजेंसी वाहनो की जांच नहीं करेगी। इस कार्ड से पर्यटको को काफी सहूलियत मिलेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भैरहवा नगर पालिका के मेयर इश्तियाक अहमद ने किया। जब कि नेपाल भारत मैत्री संघ के बेलहिया शाखा के अध्यक्ष और सदस्यों ने इस अवसर पर अपने विचार साझा किए और कहा कि यह चेकपॉइंट न केवल सुरक्षा के दृष्टिकोण से बल्कि दोनों देशों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करेगा।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने चेकपॉइंट के संचालन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस पहल की सराहना की।
बेलहिया में आयोजित इस कार्यक्रम ने एक बार फिर से यह सिद्ध कर दिया कि नेपाल और भारत के बीच का संबंध केवल भौगोलिक सीमा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक दीर्घकालिक मित्रता और सहयोग का प्रतीक है।
कार्यक्रम में नेपाल के पुलिस अधिकारी सहित नेपाल भारत मैत्री संघ के जिला अध्यक्ष श्री चंद गुप्ता सहित कई सामाजिक संस्था के लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे