घुघली: ग्राम पकड़ियार बुजुर्ग में गैस सिलेंडर फटने से चार घायल

घुघली: ग्राम पकड़ियार बुजुर्ग में गैस सिलेंडर फटने से चार घायल

घुघली: ग्राम पकड़ियार बुजुर्ग में गैस सिलेंडर फटने से चार घायल
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
थाना घुघली क्षेत्रांतर्गत ग्राम पकड़ियार बुजुर्ग में एक दुखद घटना घटी जब गैस सिलेंडर फट जाने से एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और पड़ोसियों ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुँचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे गूगल थाना क्षेत्र के पकड़ी बिशनपुर के बिल्ला टोला में खाना बनाने के दौरान
गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनते ही पड़ोसी दौड़कर मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी।
घायलों में बदामी 38 वर्ष उनकी दो पुत्रीअनु और तन्तु छोटा बेटा बिटु 11 वर्ष झुलस गए। सभी को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और घटना के बाद पूरे गाँव में भय और शोक का माहौल है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे