क्षेत्र की समस्याओं का निवारण कराने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे-ऋषि त्रिपाठी विधायक

क्षेत्र की समस्याओं का निवारण कराने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे-ऋषि त्रिपाठी विधायक

क्षेत्र की समस्याओं का निवारण कराने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे-ऋषि त्रिपाठी विधायक
मुख्यमंत्री से मिले विधायक ऋषि त्रिपाठी, नौतनवा विधानसभा की समस्याओं के निवारण का आश्वासन, जताए आभार।
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क: नौतनवा विधानसभा की जनता की समस्याओं को लेकर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात में विधायक ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री के सामने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, और जल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को रखा। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के कारण जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक ऋषि त्रिपाठी की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि नौतनवा विधानसभा की जनता की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही सभी समस्याओं को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
इसके साथ ही उन्होंने विधायक ऋषि त्रिपाठी को यह भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक धनराशि और संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री के इस आश्वासन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र की जनता के हित में लगातार प्रयासरत रहेंगे और उनके समस्याओं का निवारण कराने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।
बता दे की मुख्यमंत्री से विधायक नौतनवा की 1 माह में यह तीसरी मुलाकात है।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे