विधायक नौतनवा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण,मचा हड़कंप

विधायक नौतनवा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण,मचा हड़कंप

विधायक नौतनवा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण,मचा हड़कंप विधायक नौतनवा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण,मचा हड़कंपविधायक नौतनवा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप
आई एन न्यूज लक्ष्मीपुर डेस्क: नौतनवा विधानसभा के लक्ष्मीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आज सोमवार को विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण किया, जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान विधायक श्री त्रिपाठी ने अस्पताल की स्थिति और सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्र के अस्पताल में भर्ती एक महिला से कुशल क्षेम पूछने के दौरान महिला
मरीज ने शिकायत किया कि उसे बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है।
इस शिकायत पर विधायक त्री त्रिपाठी ने तत्काल ज़िम्मेदार डॉक्टर और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विधायक श्री त्रिपाठी ने मुख्य चिकित्साधिकारी महराजगंज को इस मामले में तत्काल कार्यवाही करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस औचक निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों में चिंता का माहौल बन गया।
विधायक श्री त्रिपाठी ने यह भी सुनिश्चित किया कि भविष्य में इस प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े और अस्पताल की सेवाओं में बेहतर सुधार के लिए हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे