सोनौली बार्डर: स्वतत्रता दिवस पर शुभकामना अदान-प्रदान कार्यक्रम

सोनौली बार्डर: स्वतत्रता दिवस पर शुभकामना अदान-प्रदान कार्यक्रम

सोनौली बार्डर: स्वतत्रता दिवस पर शुभकामना अदान-प्रदान कार्यक्रमसोनौली बार्डर: नेपाल-भारत मैत्री संघ ने 78वें स्वतत्रता दिवस पर की शुभकामना अदान-प्रदान कार्यक्रम
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नेपाल-भारत के सोनौली बॉर्डर से सटे नेपाली सीमा के बेलहिया कस्बे में स्थित एक होटल में नेपाल-भारत मैत्री संघ, जिला रूपंदेही नेपाल द्वारा भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामना अदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सरहद के दोनों देशों के गणमान्य नागरिक, पत्रकार, समाजसेवी, व्यापारी, राजनेता और सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नेपाल-भारत मैत्री संघ, भैरहवा जिला शाखा के अध्यक्ष श्री चंद गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में नेपाल रूपंदेही जिले के वरिष्ठ नेता समाज सेवी थानेश्वर घिमिरे उपस्थित रहे।
इस मौके पर उपस्थित अतिथियों ने नेपाल-भारत के संबंधों को और भी मधुर बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही। नेताओं ने कहा कि नेपाल सरकार की नीतियों के कारण नेपाल का पर्यटन उद्योग ध्वस्त हो रहा है। भारत से नेपाल में आने वाले पर्यटकों को केवल ₹25,000 लेकर ही नेपाल में प्रवेश की अनुमति है, जिससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों की हालत खराब हो रही है। अतिथियों ने इस कानून में सुधार की आवश्यकता बताई।
नेपाल-भारत मैत्री संघ के पल्पा अध्यक्ष माधव नेपाल ने कहा कि नेपाल-भारत के संबंधों को बनाकर आगे बढ़ना ही नेपाली जनता की भलाई में है। उन्होंने भारतवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों को भगवान बुद्ध की चित्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पशुपति कांदू, अध्यक्ष बेलेहिया, मधुसूदन खनाल, चंद्र प्रकाश श्रेष्ठ; अनिल गवली; अरुण पांडे; मुरारी लाल अग्रवाल; भारत केसी; दुर्गा बहादुर क्षेत्री; विजय रौनियार; रामानंद रौनियार; बबलू सिंह; राजू गुप्ता सहित भारतीय सीमा से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे