पोखरा से काठमांडू जा रही भारतीय बस खाई में गिरी

पोखरा से काठमांडू जा रही भारतीय बस खाई में गिरी

पोखरा से काठमांडू जा रही भारतीय बस खाई में गिरी

आई एन न्यूज, काठमांडू डेस्क:
शुक्रवार को पोखरा से काठमांडू जा रही एक भारतीय बस गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गई। तनहु जिले के अंबुखैरेनी-मुग्लिन सड़क खंड पर, अबुखैरेनी ग्रामीण नगर पालिका-2 के ऐनापहारा में बस सड़क से फिसलकर मस्रयांगदी नदी में गिर गई। इस बस का नंबर UP 53 FT 7623 है, जो भारत के गोरखपुर जिले की बताई गई है इसमें लगभग 40 यात्री सवार थे।
जिला पुलिस कार्यालय तनहु के एसपी बीरेंद्र बहादुर शाही के अनुसार, दुर्घटना के बाद पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। एसपी शाही ने बताया कि पुलिस ने रस्सी के सहारे रेस्क्यू ऑपरेशन किया और अब तक करीब 15 लोग बेहोशी की हालत में पाए गए हैं। इन यात्रियों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है।
अधिकारी यह जानकारी दे रहे हैं कि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, लेकिन अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं की गई है। हादसे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन दुर्घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। एसपी शाही ने बताया कि विस्तृत जानकारी अभी इकट्ठा की जा रही है और जल्द ही मीडिया को सूचित किया जाएगा।
राहत कार्य में स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे