नेपाल में भारतीय बस खाई में गिरी: 14 की मौत,16 घायल,12 लापता

नेपाल में भारतीय बस खाई में गिरी: 14 की मौत,16 घायल,12 लापता

नेपाल में भारतीय बस खाई में गिरी: 14 की मौत,16 घायल,12 लापता
आई एन न्यूज काठमांडू डेस्क: शुक्रवार को नेपाल में एक गंभीर सड़क दुर्घटना में 14 भारतीय यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए और 12 लोग अभी भी लापता हैं। यह हादसा तब हुआ जब महाराष्ट्र के 42 यात्रियों को लेकर जा रही एक भारतीय बस पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी। यह बस केशरवानी परिवहन की थी, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल के काठमांडू स्थित भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए जा रही थी।
बस शुक्रवार सुबह तनहु जिले के अंबुखैरेनी-मुग्लिन सड़क खंड पर, अबुखैरेनी ग्रामीण नगर पालिका-2 के ऐनापहारा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, बस सड़क से फिसलकर मस्रयांगदी नदी में गिर गई। घटना के तुरंत बाद नेपाली प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया, लेकिन कई यात्री नदी की तेज धारा में बह गए। अब तक 14 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 16 घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष 12 यात्रियों की तलाश जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही भारत-नेपाल की सोनौली बॉर्डर पर स्थित पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। सोनौली थानाध्यक्ष अंकित सिंह और चौकी प्रभारी अनघ कुमार ने नेपाली प्रशासन के साथ संपर्क साधा और बचाव कार्यों में मदद के लिए तैयार रहने का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के 42 यात्रियों का यह दल 20 तारीख की शाम को सोनौली बॉर्डर से गोरखपुर केशरवानी ट्रेवल्स की बस में सवार हुआ था। सभी यात्री भगवान पशुपतिनाथ का दर्शन करने के लिए उत्साहित थे, लेकिन इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने उनकी यात्रा को दुखद बना दिया।
नेपाली प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट जारी करने की उम्मीद है। इस बीच, भारत के विदेश मंत्रालय ने भी नेपाल में अपने दूतावास के माध्यम से स्थिति पर नजर रखी हुई है और घायलों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
महराजगंज- उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे