नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ

नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभआई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
आज सोमवार की शाम को नौतनवा स्थित डाक बंगले में भाजपा का सदस्यता अभियान बड़े धूमधाम से शुरू हुआ। इस मौके पर नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, प्रदीप सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। सभी ने भाजपा की सदस्यता लेने के लिए 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर अपनी सदस्यता पंजीकृत की।
विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में इस सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मोबाइल से मिस्ड कॉल कर भाजपा के सदस्य बनने की प्रक्रिया पूरी की। आज से भाजपा द्वारा राज्यव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है, जो आने वाले दिनों में और भी विस्तार पाएगा।
इस मौके पर विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की गति को देखकर लोग भाजपा से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग इस सदस्यता अभियान में भाग लें और भाजपा को मजबूती प्रदान करें।
महाराजगंज, उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे