हम सभी का एक ही संकल्प नौतनवा का विकास —ऋषि त्रिपाठी

हम सभी का एक ही संकल्प नौतनवा का विकास —ऋषि त्रिपाठी

हम सभी का एक ही संकल्प नौतनवा का विकास — ऋषि त्रिपाठी

हम सभी का एक ही संकल्प नौतनवा का विकास —ऋषि त्रिपाठी हम सभी का एक ही संकल्प नौतनवा का विकास —ऋषि त्रिपाठी हम सभी का एक ही संकल्प नौतनवा का विकास —ऋषि त्रिपाठी9 करोड़ की लागत से कुल 25 परियोजनाओं का विधायक और चेयरमैन ने किया लोकार्पण और शिलान्यास।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
हम सभी का एक ही संकल्प है नौतनवा का विकास। इस क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और इस दिशा में अग्रसर हैं कि कैसे नौतनवा की विकट समस्याओं का समाधान हो। उक्त बातें आज शुक्रवार की शाम को नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कस्बे के भुडी मोहल्ला स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। इस कार्यक्रम में 9 करोड़ की लागत से कुल 25 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए विधायक त्रिपाठी ने कहा कि इन परियोजनाओं के लिए हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है, जिसके लिए मैं सभी का आभार प्रकट करता हूं।

विकास को शिखर तक पहुंचाने का प्रयास
बृजेश मणि त्रिपाठी, अध्यक्ष नौतनवा ने इस अवसर पर कहा, “विधायक जी के सहयोग से नौतनवा के विकास को शिखर तक पहुंचाने का प्रयास हो रहा है। लगभग सभी वार्डों में विकास कार्य हो रहे हैं, और आने वाले समय में विकास की एक लंबी गाथा लिखी जाएगी। नौतनवा का कोई भी वार्ड विकास से अछूता नहीं रहेगा।” उन्होंने नौतनवा नगर की जनता की ओर से विधायक ऋषि त्रिपाठी का दिल से आभार प्रकट किया।

विधायक का भव्य स्वागत
कार्यक्रम स्थल पर विधायक ऋषि त्रिपाठी के आगमन पर नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने उन्हें बुके भेंट कर और फूल माला पहनाकर गगनभेदी नारों के साथ भव्य स्वागत किया। इसके बाद विधायक ने 25 परियोजनाओं में से कुछ का लोकार्पण किया और जनता को समर्पित किया, जबकि शेष का शिलान्यास किया।
इस मौके पर नौतनवा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंह, प्रदीप पांडे, गुड्डू मणि त्रिपाठी सहित सभी वार्डों के सभासद और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे