नेपाल: लुंबिनी प्रदेश के पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात, भारत-नेपाल संबंधों पर हुई चर्चा

नेपाल: लुंबिनी प्रदेश के पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात, भारत-नेपाल संबंधों पर हुई चर्चा

नेपाल लुंबिनी प्रदेश के पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात, भारत-नेपाल संबंधों पर हुई चर्चा
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नेपाल के लुंबिनी प्रदेश के पूर्व मंत्री चंद्रकेश गुप्ता, जिन्हें सी० के० गुप्ता के नाम से भी जाना जाता है, ने आज गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में भगवान गोरक्षनाथ के दर्शन किए। उन्होंने देश में सुख, शांति, और समृद्धि की कामना की। इसके उपरांत उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। सी० के० गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्मानस्वरूप रुद्राक्ष की माला और पशुपतिनाथ की प्रतिमा भेंट की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने भारत-नेपाल संबंधों को और सशक्त बनाने पर भी चर्चा की।
मुलाकात के बाद चंद्रकेश गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात काफी सुखद रही। उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ और दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों पर विस्तृत चर्चा हुई।
गुप्ता विशेष सुरक्षा के बीच गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने भगवान गोरक्षनाथ के दर्शन किए और उसके बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे