भीमराव आम्बेडकर की 125 वीं जयंती मनायी गयी बृजमनगंज

भीमराव आम्बेडकर की 125 वीं जयंती मनायी गयी बृजमनगंज

डॉ भीमराव आम्बेडकर की 125 वीं जयंती —
आई एन न्यूज बृजमनगंज/महराजगंज
भारीतय जनता पार्टी की ओर से बाबा साहब डॉ भीमराव आम्बेडकर की 125 वीं जयंती कस्बा बृजमनगंज में समायोजित ग्राम सभा शाहाबाद के दलित बस्ती में बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया। जयंती अवसर पर सहभोज का कार्यक्रम किया गया जिसमे सैकड़ों लोगों ने भागीदारी किया।
मालूम हो कि शुक्रवार को ग्राम सभा शाहाबाद के दलित बस्ती में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। कर्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा सांसद पंकज चौधरी व विशिष्ट अतिथि भाजपा फरेन्दा विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व दिप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए नेता द्वय ने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के आदर्शो पर विस्तार पूर्वक प्रकास डालते हुए उनके द्वारा बताये गए मार्गो पर चलने की बात कही। ततपश्चात विशाल सहभोज का आयोजन हुआ। जिसमे भारी संख्या में लोगो ने भोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कन्हैया चौहान ने किया संयोजक पूर्व ग्राम प्रधान राकेश जायसवाल रहे। सञ्चालन जिला उपाध्यक्ष मधुर सिंह ने की। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हरिश्चंद सोनकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेन्द्र यादव जे पी गौड़ हृदय उपाध्याय विवेका पाण्डेय ग्राम प्रधान चन्दू सिंह दिलीप गुप्ता बबलू सिंह अमित पासवान अनिल मिश्र शैलेश सिंह रामअवध प्रदीप पाण्डेय रवि यादव मनोज सिंह गुलाब चन्द मुन्ने दूवे मनोज सिंह दिनेश रौनियार नारद लोधी दयाशंकर राजू सिंह अनिरुद्ध तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे