नही जायेगे घर बडी मॅा मुझे मार डालेगी-प्रियंका

नही जायेगे घर बडी मॅा मुझे मार डालेगी-प्रियंका

मॅा मरी तो पिता ने फासी लगा लिया, घर मे चैका बर्तन करती हॅू बडी मॅा  मुझे खाना नही देती और मारती हैं। यह कथन है एक दस वर्ष के बच्ची की जो सानौली मे मिली लावारिस।
सानौली कार्यालय/महराजगंज
पत्नी के गम मे पती ने फासी लगा कर आत्महत्या कर लिया और अपने पीछे एक सात वर्ष की मासूम बेटी को रोते बिलखते छोंड गये। नाना नानी पहले ही दुनिया छोड चुके थे मामा मामी ने कभी नोटिस ही नही लिया। पिता के दुनिया से चले जाने के बाद बडे पिता जो सहारा बने उनके पास चैका बर्तन कर अपनी बचपना गुजार रही प्रियंका बडी मॅा को कभी भायी नही। मामूली गलती पर बडी माॅ जमकर पीटती हैं ा
यह कहानी किसी फिल्म की नही हकीकत है। बीते शनिवार की शाम को भारत-नेपाल के सोनौली बार्डर पर मानव सेवा संस्थान सेवा गोरखपुर के सोनौली शाखा की कार्यकत्री सरोज कौशल और शारदा देबी जो नेपाल या भारत से आने जाने वाली महिलाओ लडकियो पर नजर रखती है। उन्हे एक दस बर्ष की लडकी पलस्टिक के झोला लिये रोते हुए नेपाल जाते दिखायी दी। जिसे कार्यकत्रियो ने रोक लिया और कुछ खिलाने पिलाने के पूछ ताछ किया तो बच्ची ने जो बया किया उससे फिल्मो मे दिखयी जाने वाली कहानी हकीकत मे सुनने को मिला। प्रियंका पासवान पुत्री स्वर्गीय सुग्रीव पासवान उम्र दस वर्ष निवासी परसहवा थाना कोल्हुई ने बताया कि बडी माता झमटाही मुझे बात बात पर मारती खाना भी नही देती है। डर के मारे हम घर से भाग आयी। मुझे घर नही जाना है। मेरी बडी माॅ मुझे फिर मारेगी। बडे पिता मुनीब पंजाब रहते है और अब सभी लोग घर बेचकर पंजाब जाने वाले है। मै घर गयी तो मुझे माॅ मार डालेगी। मामा भैसहिया के रहने वाले है। जो कभी हमसे वास्ता नही रखे। इस कहानी को सुनकर लोगो की आखे नम हो गयी। सेवा की कार्यकत्रियो ने चाइल्ड लाइन को अवगत कराते हुए कोल्हुई पुलिस को सूचना दी और बच्ची को सोनौली पुलिस को सौपा है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे