तीन मीटर कटान को भरने में लगे 20 घण्टे। फिर भी अपूर्ण

तीन मीटर कटान को भरने में लगे 20 घण्टे। फिर भी अपूर्ण

तीन मीटर कटान को भरने में लगे 20 घण्टे। फिर भी अपूर्ण।
डॉ उमाशंकर उपाध्याय
आईएनन्यूज बृजमनगंज:
घोंघी नदी के उफान पर आने व बढ़ते पानी की दबाव से बीते मंगलवार की देर रात को दौलतपुर के पास कटे राजपुर दौलतपुर तटबन्ध को काफी प्रयास के बाद भर दिए जाने से लोगों ने राहत की साँस ली है।
मालूम हो कि घोंघी नदी के उफान पर आने से वर्षो से जर्जर राजपुर दौलतपुर तटबन्ध राजपुर के पास बीते मंगलवार की देर रात करीब तीन मीटर से ऊपर टूट गया था। बाढ़ के पानी से सैकड़ों एकड़ फसले जलमग्न हो गई थी। दर्जनों तटीय गांव में पानी घुसने में अबतब की स्थित बनी गई थी। और लोग भयभीत थे। जिसकी सूचना मिलते ही शासन प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे। बड़ी तादात में शासनिक प्रशासनिक अमला बीते बुद्धवार को मौके पर पहुंचा। कटान भरने की जुगत में लोग गए। कई घण्टों की अथक प्रयास के बाद बुद्धवार की देर शाम को सफलता मिली। और टूटा तटबन्ध भरा गया। तब जाकर लोगों ने राहत की साँस ली। समाचार लिखे जाने तक स्थित सामान्य बनी हुई है। कटान क्षेत्र में कार्य जारी है। बाढ़ का पानी ठराव पर है। किसानो के सैकड़ो एकड़ फसलें डूबी हुई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता योगेन्द्र यादव अनिरुद्ध तिवारी राजू सिंह जे पी गौड़ रवि यादव आदि ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर कटान पर चल रहे कार्य का जायजा लिया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे