छींटा कसी के विरोध पर दबंगो ने घर में घुस कर लड़कियो को पीटा

छींटा कसी के विरोध पर दबंगो ने घर में घुस कर लड़कियो को पीटा

छींटा कसी के विरोध पर दबंगो ने घर में घुस कर लड़कियो को पीटा
डॉ उमाशंकर उपाध्याय
आई एन न्यूज बृजमनगंज:
थाना क्षेत्र बृजमनगंज के एक गांव में छींटा कसी करने का विरोध जताने से खार एक युवक द्वारा घर में घुसकर दो सगी बहनो को मारने पीटने का मामला प्रकास में है। इस मामले में पीड़ित की ओर से पुलिस को नामजद तहरीर दे गई है। पुलिस जाँच में लगी है।
बताया जाता है कि बीते गुरवार की शाम को दो सगी बहने गांव के बाहर घूमने गई थीं। इसी बीच गांव का ही एक युवक उन्हें देख छींटा कसी करने लगा। जिसका दोनों बहनो ने कड़ा विरोध किया। इस बात से खार खाये युवक ने उन्हें अकेला देख घर में घुस कर मारा पीटा। इस मामले में पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस जाँच में लगी है। दोषी बक्शा नही जायेगा।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे