योजनाओं को जनता तक ले जाने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं की —-योगी

योजनाओं को जनता तक ले जाने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं की ----योगी

योजनाओं को जनता तक ले जाने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं की ----योगी

योजनाओं को जनता तक ले जाने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं की —-योगी
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जनता तक ले जाने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं की है।
बता दे कि प्रदेश में विकास के साथ ही अन्य कार्य तथा कानून-व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखने को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब जिलों के दौरों पर है। कल गोरखपुर के बाद अब आज उनका पड़ाव महराजगंज में था।
महराजगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार द्वारा संचालित यहां की योजनाओं को जनता तक ले जाने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं की है। सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के साथ ही उसका शत-प्रतिशत क्रियान्वन भी कराएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता नकारात्मकता से दूर रहते हुए सकारात्मक रूप से कार्य करें। इस दौरान सांसद पंकज चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ला, विधायक बजरंग बहादुर सिंह सहित जिले के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के लिए रवाना हो गए। महराजगंज में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद मुख्यमंत्री ने पौधरोपण किया। महराजगंज के बाद उनका आज ही सिद्धार्थनगर का भी दौरा है। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महराजगंज के चेहरी के आइटीएम कालेज पहुंचे। जहां पर पौधरोपण किया। वह यहां पर वह पार्टी नेताओं के साथ 15 मिनट तक विचार विमर्श और यहां की स्थानीय समस्याओं पर चर्चा करेंगे। 
इसके बाद योगी आदित्यनाथ कलेक्ट्रेट स्थित बुद्धा सभागार में समीक्षा बैठक करेंगे। समीक्षा बैठक के बाद घुघली में विद्यालय का उद्घाटन व चैनपुर गांव में सहभोज कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उनके जिले के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे