शीघ्र होगा किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान: मुख्यमंत्री योगी

शीघ्र होगा किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान: मुख्यमंत्री योगी

 

शीघ्र होगा किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान: मुख्यमंत्री योगी
आईएन न्यूज महाराजगंज डेस्क:
गन्ना किसानों के बकाया 23 हजार करोड़ का भुगतान करा दिया गया है। शेष दो हजार करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान भी शीघ्र कर दिया जाएगा।
उक्त बाते मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार महराजगंज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। और कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए योगी ने कहा कि नकारात्मक सोच से दूर रहते हुए सकारात्मक चर्चा जनता के बीच करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रहीं है, उसे आम जन तक ले जाना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
योजनाएं पात्रों तक पहुंचे, इसका शत-प्रतिशत अनुपालन कराएं। शहरी गरीबों को आवास का लाभ देना सरकार ने शुरू कर दिया है। गोरखपुर से इसकी शुरुआत हो गई है। गन्ना किसानों के बकाया 23 हजार करोड़ का भुगतान करा दिया गया है। शेष दो हजार करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान भी शीघ्र कर दिया जाएगा।
कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए योगी ने कहा कि नकारात्मक सोच से दूर रहते हुए सकारात्मक चर्चा जनता के बीच करें। पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमारे आदर्श हैं। उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। भाजपा उन्हीं के आदर्शों पर कार्य कर रही है। पहली बार क्रय केंद्रों पर किसानों का शत प्रतिशत गेहूं खरीदा गया और उसका भुगतान भी हफ्ते भर के अंदर सुनिश्चित किया गया। 

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे